May 10, 2026
देश दुनिया

West Bengal में सुवेंदु अधिकारी और पांच मंत्रियों ने ली शपथ

प्रदेश में पहली बार भाजपा के किसी मुख्यमंत्री ने सत्ता संभाली, खुद मोदी और शाह शपथग्रहण में मौजूद रहे

पश्चिम बंगाल के लिए आज का दिन इस मायने में ऐतिहासिक रहा कि यहां सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा के मुख्यमंत्री के नाते शपथ लेकर पहले राज्य के भाजपाई मुख्यमंत्री बतौर कुर्सी संभाली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्यपाल आरएन रवि ने जब उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तो इस दृश्य के साक्षी बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह से लेकर 21 राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और हजारों भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शुभेंदु के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, निशीथ प्रमाणिक और खुदीराम टुडु ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुवेंदु के साथ जिन पांच मंत्रियों ने शपथ ली है आइये उनका भी छोटा सा परिचय जानते हैं।
दिलीप घोष: संगठन के माहिर खिलाड़ी और जमीनी नेता जिन्हें राज्य में भाजपा के लिए राह बनाने का श्रेय जाता है। वे मेदिनीपुर से सांसद और खड़गपुर से विधायक रह चुके हैं।
निशीथ प्रमाणिक: उत्तर बंगाल का युवा और ऐसा प्रखर चेहरा है जो दलित समाज रहते हुए मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं।
अग्निमित्रा पॉल: फैशन की दुनिया से राजनीति में आईं अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और वो बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रही हैं।
अशोक कीर्तनिया: मतुआ समुदाय से आने वाले कीर्तनिया दलित हित के लिए जूझते रहे हैं।
खुदीराम टुडू: संथाल जनजातीय समाज से आने वाले खुदीराम शिक्षक से नेतृत्व की तरफ आए हैं।