Ram Mandir Ayodhya दान चोरी पर पूर्व कर्मचारी का खुलासा
अनिल मिश्रा और गोपाल राव गुंडे हैं, बस चले तो पूरी अयोध्या पर कब्जा कर लें
अयोध्या राम मंदिर की दान राशि और चढ़ावे की चोरी को लेकर एक पूर्व कर्मचारी ने सीधे अनिल मिश्रा और गोपाल राव के गुंडे होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि तरीके से जाचं हुई तो झाड़ू की खरीद तक में गड़बड़ मिलेगी। इन दोनों ने छोटी कंपनियों को काम देने के बदले भी कमीशन लियया और कर्मचारियों की तनख्वाह तक में गड़बड़ की। इस पूर्व कर्मचारी का कहना है कि इन दोनों से सभी कर्मचारी बुरी तरह परेशान थे। जबकि अपने जिन रिश्तेदारों को इन्होंने यहां नौकरी पर लगवाया वे मजे करते रहते थे। 2022 से अगस्त 2025 तक मंदिर से जुड़े रहे इस कर्मचारी का कहना है कि अनिल मिश्रा और गोपाल राव इतने लालची हैं कि इनका बस चले तो ये पूरी अयोध्या पर कब्जा कर लें। यहां तक कि छोटी चीजों के बिल भी अगर चेक हों तो उनमें भी गड़बड़ी सामने आएगी। गिरफ्तार किए गए लोगों में से ज्यादातर की तनख्वाह बीस हजार भी नहीं थी लेकिन खुद इनके और इनके करीबी रिश्तेदारों के खातों में लाखों के लेनदेन हो रहे थे। एक मामले में तो एक राम राज्य सरकार लिखा हुआ बक्सा भी मिला है जिसमें कंबल में नोट छुपा कर रखे गए थे।
