April 15, 2026
देश दुनिया

Raghav Chaddha से पंजाब सरकार ने सुरक्षा छीनी केंद्र सरकार ने तुरंत दे दी

राघव की जगह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता बनाए गए मित्तल के संस्थानों पर ईडी के छापे, आप ने कहा राघव की वजह से

पिछले दिनों राघव चड्‌ढा सीधे अपनी पार्टी के आमने सामने नजर आ रहे हैं और इसके चलते पंजाब सरकार ने तय किया कि उन्हें दी जा रही सुरक्षा हटा दी जाए, राघव राज्यसभा में पंजाब से ही सांसद हैं। इधर पंजाब सरकार ने सुरक्षा हटाने की बात कही और उधर अमित शाह ने राघव के लिए जेड ग्रेड की सुरक्षा को मंजूरी दे दी। गृह मंत्रालय ने राघव चड्ढा को यह सुरक्षा आईबी के उस इनपुट के आधार पर की है जिसमें उन पर खतरे की आशंका जताई गई है। पहले पंजाब सरकार ने चड्ढा को जेड प्लस सुरक्षा दी थी। इस बीच राघव की जगह राज्यसभा में आप के उपनेता बनाए गए आम आदमी पार्टी सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर पर ईडी ने दबिश दी। ईडी की टीमें जालंधर और फगवाड़ा में उनके घर, संस्थानों और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ पहुंचीं। मित्तल के ठिकानों पर पड़े छापों को भ्त्ली आप पार्टी राघव से जोड़कर ही देख रही है और इसके नेता कह रहे हैं कि पिछले दिनों राघव ने बड़े भाजपा नेताओं से मुलाकात की है और उसके बाद ही यह छापा पड़ा है। मित्तल पर विदेश्की फंडिंग को लेकर गड़बड़ी की आशंका में ये छापे मारे गए हैं। उनकी लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर को भी ईडी ने जांच के दायरे में लिया है। इसमें गलत तरीके से विदेशी फंडिंग की भी संभावना मिली है। मित्तल केजरीवाल के खास हैं और सत्ता से निकलते ही जब मुख्यमंत्री आवास केजरीवाल को खाली करना पड़ा था तो मित्तल ने ही उन्हें अपना एक बड़ा बंगला रहने के लिए दे दिया था। मित्तल केजरीवाल के लिए हर धनसंकट के समय भी मौजूद रहते हैं और राज्यसभा में उन्हें भेजने के लिए भी काफी बड़ी रकम दिए जाने की बात भी कही जाती रही हैं।