April 15, 2026
देश दुनिया

Robert Vadra का पुराना जमीन सौदा अब फिर कोर्ट की देहरी पर

रॉबर्ट वाड्रा हाजिर हों, दिल्ली की अदालत ने 16 मई को बुलाया
हरियाणा के शिकोहपुर की जमीन सौदे में गड़बड़ी को लेकर ईडी ने जो चार्जशीट दी उसका संज्ञान लेते हुए रॉबर्ट वाड्रा समेत अन्य आरोपियों को 16 मई को अदालत में पेश होने को कहा गया है। इस चर्चित मामले में कोर्ट की ताजा कार्रवाई ने इसे फिर ताजा कर दिया है। गुरुग्राम, हरियाणा के शिकोहपुर की इस जमीन डील में अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। ईडी का मानना है कि इस सौदे से कुछ लोगों ने अवैध वित्तीय लाभ लिया जिसमें वाड्रा भी शामिल हैं। ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने माना कि चार्जशीट और दस्तावेजों को देखकर प्रथम दृष्टया मामला बनता है। सभी आरोपियों को कोर्ट में 16 मई को पेश होना होगा ताकि अगली प्रक्रिया शुरू हो सके। ईडी ने सौदे में कई अनियमितताओं की बात कही है। वाड्रा बार बार इन आरोपों को गलत बता चुके हैं और इन्हें निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक बताते हैं।