April 15, 2026
देश दुनिया

Nitish Kumar का बिहार राजनीति से दिल्ली कूच का आज आखिरी चरण

पहले भाजपा विधायक दल और फिर एनडीए विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नए नेतृत्व में कल बनेगी नई सरकार

बिहार की राजनीति में आज नीतिश अध्याय समाप्त हो गया। अपनी ओर से अंतिम केबिनेट बैठक की अध्यक्षता के बाद नीतिश राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रहे सैयद अता हसनैन को इस्तीफा दे चुके हैं. कभी न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि मंत्रियों और उनके विभागों तक के बारे में पहले से बता देने वाले पत्रकार नीतिश के इस्तीफे और तीन बजे पर्यवेक्षक शिवराज के सामने होने वाली विधायक दल की बैठक के ठीक पहले तक कोई यह बताने की स्थिति में नहीं है कि सीएम की कुर्सी किसे मिलने वाली है। हालांकि जिस दिन से नीतिश के इस्तीफे की घोषणा हुई है उसी दिन से सम्रा चाक्ैधरी का नाम अव्वल चल रहा है लेकिन भाजपा जिस तरह से चौंकाने वाले फैसले लेती रही है उसके चलते कोई दावे से नहीं कह पा रहा कि आखिर बिहार की सत्ता कौन संभालने जा रहा है। उधर जेडीयू की तरफ से यह संकेत साफ हैं कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर नीतिश के बेटे निशंत रहेंगे और सराकर में जो भी दखल नीतिश को होगा उसकी कड़ी निशांत होंगे। सचिवालय में नीतिश की कैबिनेट बैठक के बाद पहले भाजपा विधायक दल का नेता और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाना है। शाम को ही एनडीए विधायक राजभवन जाकर नए नेतृत्व के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को पटना में होगा जिसमें मोदी और अमित शाह के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।