April 15, 2026
देश दुनिया

I-PAC के चंदेल की गिरफ्तारी से तृणमूल कांग्रेस हिली

तृणमूल के लिए काम करने वाली कंपनी आई पैक के अन्य निदेशकों को भी ईडी ने पेश होने को कहा

कोयला तस्करी मामले के मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर तूणमूल से जुड़ी कंपनी आईपीएसी (आई पैक) के निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने कहा कि आईपीएसी पर तलाशी में पता चला था कि कंपनी ने कई गड़बड़ियां की हैं। विनेश आईपीएसी के संस्थापक, निदेशक और 33 प्रतिशत शेयरधारक हैं। अब तक जांच में वित्तीय अनियमितताएं, मनी लांड्रिंग के कई मामले पता चले हैं। बेहिसाब धन मिलने, असुरक्षित ऋण, फर्जी बिल व चालान, और हवाला वाला कोण भी शामिल है। अब तक लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी का पता चल चुका है जबकि जांच जारी है। ईडी ने इस मामले में आईपीएसी से जुड़े कुछ और भी लोगों को तलब किया है जिसमें और भी जानकारियां सामने आने की संभावना है। विनेश की गिरफ्तारी पर टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि हम विनेश की तत्काल रिहाई चाहते हैं, मतदान से कुछ पहले ऐसी कार्रवाई चुनावी धांधली है। वहीं टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस गिरफ्तारी से गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं, यह गिरफ्तारी निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के विचार से ठीक उलट है। बनर्जी ने इसे केंद्रीय एजेंसियों की धमकी करार देते हुए कहा कि यह दोहरे मापदंड का नमूना है।