May 13, 2026
Business Trends

Air India करेगी उड़ानों में कटौती, हवाई प्रतिबंध और तेल की कीमतें हैं वजह

कुछ रुट्स पर अस्थाई रुप से बंद होंगी सेवाएं जो तीन महीने बाद समीक्षा पर हो सकती हैं शुरु

हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों और जेट ईंधन की कीमतों में ईरान युद्ध के चलते भारी बढ़ोतरी के चलते एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की घोषणा की है। कुछ उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित होंगी। जून से अगस्त के बीच एयर इंडिया ये कदम उठा रही है। इससे उसकी नेटवर्क स्थिरता भी सुधरेगी और परिचालन कीमतें काबू में रखने में भी मदद मिलेगी। जो उड़ानें प्रभावित होंगी उनमें दिल्ली-शिकागो, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली-शंघाई और चेन्नई-सिंगापुर भी शामिल हैं। मुंबई-ढाका और दिल्ली-माले मार्गों पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित होंगी। इनके बाद भी एयर इंडिया की 1,200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जारी रहेंगी। यह बदलाव तीन महीनों रहेगा और इसके बाद फिर समीक्षा की जाएगी। बाजार की स्थितियों के अनुसार उड़ानों को फिर से मैप किया जाएगा।