October 17, 2026
देश दुनिया

MUDA Case सीबीआई को कर्नाटक में घुसने नहीं देना चाहते सीएम

भाजपा ने मांगा इस्तीफा, सिद्धारमैया बोले नहीं दूंगा

मुडा जमीन घोटाले को लेकर घिरी सिद्धारमैया सरकार को अब उनके साथियों ने भी धमकाना शुरु कर दिया है. एलडीएफ के सदस्य अनवर ने तो विदेश से तस्करी के सोने के मामले में उन पर सीधा हमला बोल दिया है. हालांकि सिद्धारमैया इस बात पर अड़े हुए हैं कि न वे इस्तीफा देंगे और न ही सीबीआई को जमीन घोटाले की जांच करने राज्य में घुसने ही देंगे. कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने सीबीआई की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला कर लिया है ताकि मैसुरु जमीन घोटाले में जांच न हो सके. भाजपा इस निर्णय पर हमलावर है और उसका कहना है कि मुडा घोटाले में सिद्दारमैया परिवार ने जमीन हड़पी है और अब कोर्ट ने जांच को कहा तो कांग्रेस ऐसे फैसले ले रही है कि सीबीआई कर्नाटक में घुस ही न सके.

कांग्रेस सरकार का मकसद घोटाले को दबाने का ही नजर आ रहा है. सिद्दारमैया के इस्तीफे को लेकर भाजपा सदस्यों ने गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया और सिद्धा से इस्तीफा मांगा लेकिन सीएम का कहना है कि मैं इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं रखता.