June 8, 2026
देश दुनिया

Mamata और अभिषेक का लाड़ला जहांगीर नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया

विधानसभा चुनाव के दौरान धांधली और पुलिस को धमकाने के आरोपों के अलावा भी कई अपराध दर्ज हैं जहांगीर पर

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार में अभिषेक बनर्जी के बाद सबसे ताकतवर माने जाने वाले और हाल ही में फलता विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को नेपाल भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनावी हिंसा के मामलों में वांछित जहांगीर फरारी काटते हुए नेपाल भागने की तैयारी में था। जहांगीर को अभी तो जबरन वसूली के मामले में पकड़ा गया है लेकिन पुलिस को धमकाने सहित उस पर कई सारे मामले उसका इंतजार कर रहे हैं, अकेले फलता में पिछले दिनों उस पर नौ एफआईआर हुई हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 26 मई को जहांगीर की अंतरिम सुरक्षा रद्द की थी। चुनाव के दौरान हिंसा की और नियमों के उल्लंघन के चलते फलता में मतदान रोक कर बाद में चुनाव कराने की नौबत आ गई थी। हालांकि दोबारा मतदान से पहले ही जहांगीर ने नामांकन वापस ले लिया था।