June 8, 2026
वर्ल्ड

Trump को सवाल पसंद नहीं आया तो मादक को रौंद कर इंटरव्यू खत्म किया

एनबीसी के कार्यक्रम में सवालों को लेकर नाराज ट्रंप ने दूसरे भी कई मीडिया हाउसेस को बेईमान बताया

ट्रंप को एनबीसी चैनल के इंटरव्यू में इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने न सिर्फ इंटरव्यू बीच में छोड़ दिया बल्कि कॉलर पर लगे माइक को उन्होंने गिरा कर उसे जूते से रगड़ भी दिया। ट्रंप ने न्यूज चैनल, इसकी पत्रकार और मीडिया के कई दूसरे नाम लेकर उन सभी को बेईमान कहा। 2020 के राष्ट्रपति चुनावों की बात पर पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर और ट्रंप भिड़ गए, इस पर ट्रंप ने वेल्कर, न्यूज चैनल एनबीसी और कई मीडिया संस्थानों को बेईमान बताते हुए इंटरव्यू पूरा करने से मना कर दिया। वेल्कर ने इंटरव्यू जारी रखने की कोशिश की तो ट्रंप ने कहा आप बेईमान हैं और मूर्ख हैं। इसके बाद ट्रंप ने एनबीसी, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन समेत कई मीडिया संस्थानों पर एकतरफा रिपोर्टिंग का आरोप लगाया। वेल्कर ने चुनाव वाले सवाल से पहले ट्रंप से कैपिटल हिल दंगे को लेकर भी सवाल किया था औा ट्रंप तभी भड़क गए थे। ट्रंप अब तक कई बार कई मीडिया संस्थानों पर पक्षपातपूर्ण और बेईमान तरीके अपनाने के आरोप लगाते रहे हैं।