May 14, 2026
देश दुनिया

Kerala के नए सीएम सतीशन होंगे, केसी वेणुगोपाल को पीछे छोड़ा

प्रियंका की पसंद से हुआ सतीशन का चुनाव जबकि राहुल केसी वेणुगोपाल को यह पद देना चाहते थे

आखिर केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो ही गई, चुनाव नतीजे आए को दस दिन बीत गए थे और मुख्यमंत्री न तय कर पाने को लेकर बातें चल रही थीं कि कांग्रेस आलाकमान अब इस दुविधा में हैं कि राहुल की बात मानें या प्रियंका की। आखिर फैसला प्रियंका के पक्ष में हुआ और सतीशन को विधायक दल का नेता यानी केरल का भावी मुख्यमंत्री चुन लिया गया। इस मामले में राहुल गांधी की पसंद यानी केसी वेणुगोपाल का पीछे रह जाना कुछ नई कहानी की तरह सामने आया है। दरअसल यह भाई- बहन के बीच चल रही रस्साकशी ही थी जिसके चलते केरल के साथ चुनाव नतीजे आने वाले चार राज्यों को तो सीएम मिल गए और उनकी शपथ भी हो गई लेकिन केरल अटका हुआ था। बताया जा रहा है कि विधायकों में से भी अधिकतर वेणुगोपाल को ही सीएम के तौर पर देखना चाहते थे लेकिन चूंकि उन्होंने आलाकमान के पास यह संदेश भेज दिया था कि आप जिसे नेता चुनें उसे ही हम अपना नेता मान लेंगे तो खींचतान राहुल और प्रियंका के बीच हो गई। चूंकि प्रियंका केरल से ही सांसद भी हैं इसलिए वो कम से कम अपने सांसदी वाले राज्य में तो अपना प्रभुत्व चाहती थीं वहीं राहुल अपने प्रिय केसी वेणुगोपाल को लेकर अड़े हुए थे। आखिर सतीशन के नाम की घोषणा हुई और उन्हें विधायक दल ने भी अपना नेता मान लिया।