FCRA Bill JPC के पास भेजे जाने का प्रस्ताव पारित
लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे संयुक्त संसदीय समिति में
विदेशी चंदे के रेगुलेशन के लिए लाए जाने वाले एफसीआरए संशोधन विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजने का प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया। इस समिति में 31 सदस्य हैं जिनमें से 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सांसद हैं। समिति के पास इस विधेयक के विधायी प्रावधानों की जांच कर शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। विपक्ष लगातार सरकार के प्रस्ताव के विरोध में कह रही है कि इससे अल्पसंख्यकों और एनजीओ पर साधा जा रहा है। सरकार का कहना है कि विपक्ष ने इसे जेपीसी में भेजने की मांग की थी लेकिन अब जब हम यह कर रहे हैं तो विपक्ष को इस पर भी आपत्ति है। यदि कुछ आपत्तिजनक बिंदु लगें तो जेपीसी में बात कही जा सकती है। इस विधेयक में एक भी प्रावधान ऐसा नहीं है, जो अल्पसंख्यक वर्ग के खिलाफ हो। आखिर ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ को संसदीय संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
