November 22, 2026
Film

DoomsDay Whooper रिलीज 18 दिसंबर को रिकॉर्ड अभी से बना डाले

दुनिया भर में प्रि बुकिंग में ही 1350 करोड़ कमा डाले, छह महीने से चल रही है बुकिंग

बॉलीवुड की फिल्में जहां सप्ताह भर बाद सौ करोड़ या दो सौ करोड़ से गिनती शुरु करती हैं वहीं हॉलीवुड की फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ने रिलीज से पहले ही 1350 करोड़ कमा कर रिकॉर्ड कायम कर डाला है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एवेंजर्स डूम्सडे ने एक नहीं बल्कि भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ने शुरु कर दिए हैं जबकि इसकी वर्ल्ड रिलीज डेट 18 दिसंबर है हालांकि यह भारत में एक दिन पहले से देखी जा सकेगी। ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को लेकर दीवानगी इसी से पता चलती है कि रिलीज डेट से भी छह महीने पहले से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। मार्वल स्टूडियोज की इस फिल्म में कई सुपरहीरो फ्रेंचाइजी के लोकप्रिय किरदार एक साथ दिखेंगे। फैंटास्टिक फोर, थंडरबोल्ट्स और एक्स-मेन जैसे सुपरहीरो डॉक्टर डूम के सामने होंगे। रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम बने हैं। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के पहले 24 घंटे में 503 मिलियन व्यूज मिले। स्पाइडर मैन के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म अभी से बन चुकी है। बेंगलुरु में तो इस फिल्म के लिए ‘मार्वल: द अनराइवल्ड रन’ नाम से इवेंट भी हो रहा है जिसमें इस किलोमीटर तक की दौड़ भी है। एक बर्गर ब्रांड ने ‘डूम्सडे व्हूपर’ उतारा है तो मार्वल थीम वाली टी-शर्ट भी इसके आने के साथ ही उतार दी गई हैं। फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, एंथनी मैकी, पॉल रड और कैथरीन न्यूटन भी मौजूद हैं।