Yogi Adityanath की मां सावित्रीदेवी पंचतत्व में विलीन
लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को हो गया था योगी की माताजी का निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडी घाट पर हुआ, 89 साल की सावित्री देवी ने उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर में शुक्रवार को अंतिम सांस ली थी। मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे योगी ने बेहद भावुक होते हुए मां को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। योगी रातभर मां के शरीर के पास ही रहे। सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं। इस साल मई में योगी और उनकी मां की अंतिम मुलाकात की थी। अप्रैल 2020 यानी कोरोना के दौरान योगी के पिता आनंद सिंह नहीं रहे थे और वे पिता के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो सके थे। सावित्री देवी की दुनिया पंचूर गांव तक ही रही और सादगी भरा जीवन जीती रहीं। सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को योगी आदित्यनाथ ने कंधा दिया और कई बार उस वल को याद करते रहे जब 1994 में संन्यास लेने के चार साल बाद वे मां से भिक्षा लेने पहुंचे थे। तब मां ने भिक्षा स्वरूप चावल, फल और सिक्के देने से पहले उन्हें रोकने की कोशिश भी की और तब योगी ने कहा था मैं यहां रुकने नहीं भिक्षा लेने आया हूं।
