November 22, 2026
Film

Yashraj की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 को पर्दे पर

यशराज की इस फिल्म में भी मुख्य किरदार का नाम प्रेम ही होगा जिसे आयुष्मान निभाएंगे

यशराज फिल्म्स की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को रिलीज हो रही है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ बनाई गई निर्देशक सूरज बड़जात्या की यह फिल्म भी पारिवारिक पृष्ठभूमि की ही होगी जिसमें प्यार और परिवार ही मुख्य है। यह पहली बार हो रहा है कि यशराज ने फिल्म के आने से पहले ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की भी पुष्टि कर दी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म के आने का अंदाज इस बात से भी साफ हो जाता है कि पोस्टर्स पर इसका नाम मौजूद है लेकिन माना जा रहा है कि रिलीज के दो महीने के अंदर ही इसे ओटीटी पर डाल दिया जाएगा।
फिल्म की कहानी शादी और समाज के इर्द-गिर्द ही है। अक्सर सूरज की फिल्म के नायक का नाम प्रेम ही रहता है और इस बार प्रेम आयुष्मान खुराना बने हैं, कहानी के मुताबिक प्रेम शादी के बाद पूर्वा के परिवार के साथ उसके घर में रहता है और ऐसा करने में दोनों परिवारों के बीच रिश्तों को संभालने की चुनौती उसके लिए मुख्य हो जाती है। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे, सौम्या टंडन, श्रुति सेठ और शाद रंधावा भी हैं।