November 3, 2026
Film

Ramayan धारावाहिक और फिल्म की चालीस साल बाद फीस की तुलना

दो भागों में आने वाली फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने 75 करोड़ प्रति फिल्म चार्ज किया है।

तीन दिन बाद रणबीर कपूर अभिनीत रामायण रिलीज होने जा रही है और इसकी तुलना अभी से रामानंद सागर के धारावाहिक से की जाने लगी है ऐसे में संभव है आपको 1987 में आए धारावाहिक के 78 एपिसोड के लिए कलाकारों को किए गए भुगतान को देखना रोचक लगे क्योंकि रणबीर को प्रति फिल्म 75 करोड़ की फीस मिलना बताई जा रही है जबकि रामायण धारावाहिक के लिए अरुण गोविल को महज चालीस लाख रुपए मिले थे। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि गोविल को 51 हजार रुपए प्रति एपिसोड के हिसाब से पैसा दिया जाता था। वैसे राम की भूमिका निभाने वाले गोविल ने अब दशरथ की भूमिका निभाने के लिए 2.5 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने चूंकि खुद प्रोड्यूसर भी हैं इसलिए वे एक्टिंग का पैसा नहीं ले रहे हैं लेकिन उन्हें प्रॉफिट शेयरिंग मिलेगा जबकि धारावाहिक रामायण के लिए रावण बने अरविंद त्रिवेदी ने 30 लाख रुपए लिए थे। फिल्म के लक्ष्मण रवि दुबे को 3 करोड़ की फीस मिली है जबकि सागर ने धारावाहिक रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी को 25 लाख रुपए दिए थे। चालीस साल में यदि हर किरदार के लिए फीस कई गुना बढ़ी है तो यह बात हनुमान और सीता के किरदारों पर भी लागू है, हनुमान के लिए दारासिंह ने यदि तब 35 लाख लिए थे तो अब सनी देओल इसके लिए बीस करोड़ वसूल रहे हैं और सीता के रोल के लिए यदि दीपिका चिखलिया को 20 लाख रुपए तब मिले थे तो अब साई पल्लवी को 6 करोड़ की रकम मिली बताई जा रही है।