Trump जिसे नहीं चाहते थे वो ही ब्राजील चुनाव में जीते
बोल्सानारो के बेटे फ्लावियो को राष्ट्रपति बनवाने के लिए गले हुए थे ट्रंप लेकिन जीत गए 81 साल के लूला
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में चौथी बार लूला द सिल्वा के जीतने से ट्रंप को झटका लगा है। लूला को ट्रंप कतई पंसद नहीं करते हैं और उनके खिलाफ ट्रंप ने काफी बयानबाजी भी की जब शुरुआती दौर में लूला पिछड़े तो माना जा रहा था कि ट्रंप की अपील लोगों को पसंद आ गई लेकिन आखिर में नतीजे आए तो लूला बहुमत से चुनाव जीत गए। जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो ने पहले दौर में लूला को टक्कर दी। ब्राजील चुनाव के नतीजे लैटिन अमेरिका की राजनीति के हिसाब से ही नहीं अमेरिका के प्रभाव के हिसाब से भी काफी महत्व के माने जा रहे हैं। 81 साल के लूला ट्रंप के मुखर विरोध करने वाले रहे हैं। चूंकि फ्लावियो ट्रंप के सहयोगी रहे हैं इसलिए भी ट्रंप उन्हें राष्ट्रपति बनते देखना चाहते थे।
ब्राजील में मतदान अनिवार्य है इसके बावजूद 16 करोड़ में से तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान नहीं किया।
