September 23, 2026
Business Trends

Mobile Plan में कम आय वर्ग वालों का भी रखना होगा ध्यान

ट्राई ने नए निर्देश जारी कर कहा डाटा पैक के साथ वाले ही नहीं कम अवधि के केवल कॉलिंग और एसएमएस वाले रिचार्ज भी दें

यदि आपको डाटा की जरुरत न होने पर भी जबरन डाटा वाले महंगे मोबाइल प्लान ही लेने पउ़ते हें तो ट्राई के नए कदम से आपको राहत मिल सकती है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सर्विस प्रोवाइडर्स को कम वैधता वाले केवल वॉइस कॉल और एसएमएस प्लान देने को कहा है। टैरिफ कटौती के साथ इन्हें पेश करने के निर्देश के बाद माना जा रहा है कि इससे काफी बड़ी संख्या में मोबाइल यूजर्स को राहत मिलेगी। अब उपभोक्ताओं को रिचार्ज के अधिक विकल्प मिलेंगे। फिलहाल दिए जा रहे वॉइस, एसएमएस और डाटा की वैधता अवधि व टैरिफ में भी कमी करनी होगी। पिछले दो साल से बाजार में डाटा से जुड़े ही प्लान सामने लाए जा रहे थे। लंबी वैधता अवधि वाले प्लान थे भी तो बेहद महंगे पड़ते थे इसी के चलते अब एक महीने या इससे कम के भी प्लान लाने को कहा गया है ताकि कम आय वर्ग को भी विकल्प मिल सकें। ऑपरेटरों को कम और मासिक वैधता विकल्पों से लंबी वैधता वाला कम से कम एक केवल वॉइस और एसएमएस एसटीवी भी देना जरुरी होगा।