Akshay Kumar को कितना पैसा मिलेगा ‘…जंगल’ से
अक्षय ने फीस के बजाए पूरी तरह प्रॉफिट शेयरिंग के साथ काम किया है इस फिल्म में
‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सप्ताह के कलेक्शन का हिसाब लगा रही है क्योंकि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने फीस लेने के बजाए प्रॉफिट शेयरिंग के आधार पर काम किया है और ऐसे में कमाई यदि बड़ी नहीं हुई तो 125 करोड़ की इस फिल्म से अक्षय की डिस्काउंटेड फीस भी नहीं निकल सकेगी। साठ करोड़ प्रोडक्शन कॉस्ट, स्टार कास्ट और बाकी खर्चों को देखते हुए इस फिल्म से कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। बताया जा रहा है कि अक्षय ने फीस नहीं ली तो बाकी की कास्ट ने भी फीस कम की और सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, दलेर मेहंदी, उर्वशी रौतेला वगैरह को लेने के बाद भी स्टार कास्ट की कमीत सिर्फ 35 करोड़ रही। फिल्म पहले कॉस्ट निकाल ले उसके बाद जब हिसाब होगा तो उसमें से अक्षय कुमार का हिस्सा मुनाफे से निकलेगा।
