June 9, 2026
Business Trends

Apple Yealy Event WWDC2026 से बदल जाएगी आईफेान की दुनिया

वर्ल्डवाइड डेवलपर कांफ्रेंस में आईओएस27 औरमैकओएस,आईपैड ओएस, वॉच ओएस भी बदलेंगे

एपल से सालाना वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2026) के आयोजन में आईफोन की दुनिया बदल देने वाली घोषणाओं की उम्मीद की जा रही है। इस बार एआई और नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 27 का फ्यूजन क्या कमाल करने वाला है इस पर सभी की नजर है। इस इवेंट में एपल सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर फोकस करते हुए कुछ मॉडल्स का सफर समाप्त कर देगा जबकि एपल वॉच, आईपैड और मैकबुक के लिए भी नए ऑपरेटिंग सिस्टम आएंगे। आईपैडओएस 27, मैकओएस 27 और वॉचओएस 27 की कुछ डिटेल्स तो पहले ही सामने आ गईं हैं। एपल की वॉयस असिस्टेंट सिरी ज्यादा बेहतर एआई के साथ आने से इसे गेमचेंजर भी कहा जा सकता है। कैमरा एप में भी सिरी से जुड़ा कैमरा लाया जा सकता है। लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद डेवलपर्स के लिए और पब्लिक बीटा जुलाई में आ सकता है जबकि इनकी फाइनल रिलीज सितंबर वाले इवेंट में ही होगी। आईओएस 27 के अपडेट आईफोन 12 के बाद वाले मॉडल्स को ही मिलेंगे जबकि आईफोन 11 या उससे पहले वाले एपल की तरफ से खत्म हुए मान लिए जाएंगे।