July 27, 2026
Film

Shilpa Shinde पर कार्रवाई की मांग, झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे

शिल्पा ने क्रिप्टिक पोस्ट डालते हुए लिखा जिसको जो उखाड़ना हो उखाड़ लो

‘भाभी जी घर पर हैं’ से प्रसिद्धि पाने वाली शिल्पा शिंदे ने पिछले दिनों एक पॉडकॉस्ट में माना कि उन्होंने अपने निर्माता पर झूठे यौन शोषण के आरोप लगाए थे और यह सब इसलिए किया गया था कि उनका पैसा न अटके। इस खुलासे के बाद कई लोगों ने मांग की कि ऐसे झूठे आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि लगभग ग्यारह साल तक वह व्यक्ति बेवजह परेशान हुआ जिस पर शिल्पा ने आरोप लगाए थे। बात ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ तक भी पहुंची और बताया गया कि वहां से भी कोई एक्शन होने वाला है। इस सबके बीच शिल्पा ने उकसाने वाली पोस्ट करते हुए क्रिप्टिक तरीके से मजाक उड़ाया है और लिखा है जो ‘उखाड्ना हो उखाड़ लो’ इसके साथ ही शिल्पा ने कुछ लोगों के जलने की बात भी कही और लिखा कि अपना खून किसी जरुरतमंद को मत दे देना बल्कि पूरा जला ही देना। जाहिर है शिल्पा अपनी गलती मानने के बजाए यह बताने की कोशिश में हैं कि उन्होंने जो कुछ किया वो उसे सही मानती हैं और जो लोग इसे गलत बता रहे हैं वो सब जलने वाले हैं जो उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।