Siddha ने इस्तीफा देकर कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री की राह खाली की
नंबे समय से डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच सीएम पद को लेकर तनातनी के खत्म होने के आसार
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर जिस दिन से सिद्धारमैया बैठे थे उसी दिन से डीके शिवकुमार उनके पीछे पड़ गए थे और आखिर तीन साल की मेहनत अब रंग लाई कि अब सिद्धारमैया ने इस्तीफा सौंप कर अगले मुख्यमंत्री के लिए रास्ता खाली कर दिया है। मई का ही महीना था जब 2023 में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सीएम पद को लेकर तनातनी थी और कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धा के पक्ष में फैसला करते हुए शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बने रहने के लिए राजी किया था। तब से शिवकुमार हर बार सिद्धा की शिकायतों का पोटला लेकर आते और आलाकमान को बताते। आखिर पिछले हफ्ते राहुल गांधी ने दोनों को साथ में बुलाया और सिद्धारमैया को इस्तीफा देकर काई बड़ी जिम्मेदारी लेने को कहा। इसी के चलते आज सिद्धारमैया ने इस्तीफा भारी मन से पकड़ा दिया है। दरअसल डीके शिवकुमार पहले ही दिन से राहुल की पसंद रहे हैं और कांग्रेस के लिए संसाधन जुटाने का काम भी वो बखूबी करते रहते हैं। इस तरह केरल में प्रियंका की जिद पर सतीशन को सीएम बनाने के बाद से ही राहुल मौका तलाश रहे थे कुओ अपनी ताकत कैसे दिखाएं। राहुल केरल में केसी वेणुगोपाल को सीएम बनते देखना चाहते थे लेकिन प्रियंका सतीशन के नाम पर अड़ गई थीं और आखिर उन्हें ही सीएम का पद सौंपा गया था। अब कर्नाटक में राहुल की पसंद चल रही है।
