May 21, 2026
Business Trends

Nepal को उसी के अंदाज में भारत का जवाब, आखिर चाय को लेकर झुकना पड़ा बालेन को

नेपाल में नई सरकार लोगों तक यह संदेश पहुंचाना चाह रही है कि वो भारत को पसंद नहीं करते

नेपाल में कुर्सी संभाले अभी बालेन शाह को कुछ महीने भी पूरे नहीं हुए और उन्होंने भारत के खिलाफ काम करना शुरु कर दिया था लेकिन भारत के एक कदम ने न सिर्फ उन्हें याद दिला दिया कि कूटनीति क्या चीज होती है बल्िक यह भी बता दिया कि भारत से पंगा ठीक नहीं होगा। दरअसल बालेंद को लग रहा था कि वो भारत से आने वाली चीजों पर हंगामा चाउ़ा करा देंगे और भारत कोई प्रतिक्रया नहीं देगा लेकिन हुआ उलटा। भारत ने सिर्फ एक चीज यानी चाय पर रोक लगाते हुए कह दिया कि नेपाल से आने वाली चाय अब कड़ी जांच के बाद ही भारत मे बिक सकेगी। नेपाल बड़ी मात्रा में चाय भारत को बेचता है और इस कड़ी जांच के चक्कर में जब उसे लगा कि बात बिगड़ती जा रही है तो उसने आग्रह किया कि भारत को इस नेपाली चाय की जांच में थोड़ी छूट देनी चाहिए क्योंकि इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नेपाल की बात मानते हुए अभी तो भारत ने कह दिया है कि ठीक है उतनी कड़ी जांच नहीं होगी जितनी पिछले दिनों चल रही थी, साथ ही यह भी जता दिया है कि भारत से अच्छे संबंध रखना ही नेपाल के हित में है।