May 10, 2026
देश दुनिया

Tamilnadu में अब जाकर विजय के पास हो पाया बहुमत

नौ मई को होने वाली शपथ भी इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि पर्याप्त संख्या ही नहीं जुट पाई

तमिलनाडु में भले जोसेफ विजय 108 सीटें लेकर बहुमत के काफी करीब नजर आ रहे थे लेकिन दस सदस्यों का समर्थन जुटाना ही उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया और वह भी तब जबकि कांग्रेस ने पांच सदस्यों के समर्थन की घोषणा ताबड़तोड़ करते हुए द्रमुक से तुरंत गठबंधन भी तोड़ लिया। हालात ये बन गए कि आज विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ले सके क्योंकि राज्यपाल जब भी उनसे पर्याप्त विधायक संक्ष्या की लिस्ट मांगते तो उसमें संख्या कम पड़ जाती। फिर एक बड़ा पेंच तब आ गया जब एक विधायक के समर्थन के पत्र को उसकी पार्टी ने जाली करार दे दिया। हालांकि अब बताया जा रहा है कि विजय ने समर्थन की पर्याप्त संख्या जुटा ली है और इस बार वो राज्यपाल से पूरी सदस्य संख्या की लिस्ट लेकर ही मिलेंगे। विजय को वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन और विधानमंडल पार्टी नेता वन्नी अरसु ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को पत्र सौंपकर राज्य में सरकार गठन के लिए टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही तो गतिरोध के खत्म होने की संभावना बन गई। आईयूएमएल ने भी उन्हें बिना शर्त समर्थन दिया। तमिलनाडु में विधायकों का संख्या गणित कुछ इस प्रकार है कि 108 विधायक जीतने के बाद भी टीवीके के पास 107 विधायक ही हैं क्योंकि विजय दो जगहों से जीते हैं। इसके अलावा उन्हें कांग्रेस के पांच सदस्यों का समर्थन मिला हुआ है जबकि वाम दलों के चार विधायक भी उन्हें वोट करने को तैयार हैं। आईयूएमएल और वीसीके से समर्थन मिलने पर विजय के पकक्ष में संख्या 120 तक पहुंच जाती है जो बहुमत के आंकड़े के पार है।