Suvendu Adhikari को ही मिली पश्चिम बंगाल की कमान
गृहमंत्री अमित शाह के ऑब्जर्वर रहते भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को चुना गया नेता, नौ को शपथ
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कोई चौंकाने वाला निर्णय न लेते हुए सीधे सीधे सुवेंदु् अधिकारी को ही मुख्यमंत्रर पद के लिए चुना है। वे कल सुबह कोलकाता में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही यह पहला मौका होगा जब पश्चिम बंगाल में कोई भाजपाई मुख्यमंत्री बनेगा क्योंकि इससे पहले तृणमूल ने पंद्रह साल और ममता से पहले वाम और कांग्रेस ने ही राज्य में शासन किया है। गृहमंत्री अमित शाह की निगरानी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया गया। अमित शाह ने उनके नाम का एलान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इतना बड़ा विधायक दल देखकर आत्मा में खुशी की लहर उठती है। उन्होंने कहा वाम के समय जो भय का माहौल था ममता ने उसे और गहरे भय में बदल दिया। हिंसा और क्रूरता के बीच भाजपा पर बंगाल की जनता ने जो भरोसा किया है उसके आगे हम नतमस्तक हैं। बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को पूरी करने की हम हरसंभव कोशिश करेंगे। पड़ोस में त्रिपुरा और असम में भी भाजपा सरकार होने से अब घुसपैठ और गौ तस्करी असंभव होने का उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा हम दृढ़ता से क्षेत्र को सुरक्षा का अभेद्य किला बनाएंगे। अमित शाह ने भवानीपुर के लोगों का विशेष धन्यवाद किया और कहा भाजपा-एनडीए का यह 21वां राज्य है लेकिन यहां की जीत के मायने इससे कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा राज्य की जनता ने 23 में से 9 जिलों में टीएमसी का का खाता भी नहीं खुलने दिया। उन्होंने कहा गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा सरकार है। जिस जगह से 1950 में एक विचार लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी निकले, आज वहां उनकी पार्टी की सरकार बनी है। धारा 370 हटने पर देश भर में खुशी मनी लेकिन एक कसक थी कि बंगाल में भाजपा नहीं है। आज वह सपना भी पूरा हो गया। अमित शाह ने कहा हम सोनार बांग्ला का सपना ही नहीं देखते बल्कि इसे जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
