April 24, 2026
देश दुनिया

Trump बोले भारत और चीन के लोग ‘लैपटॉप वाले लुटेरे’ हैं

अमेरिका में जन्म लेने पर बच्चे को नागरिकता स्वत; मिलने के नियम को गलत बताते हुए ट्रंप ने चीन और भारत की जमकर बुराई की

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक बहुत ही लंबा सा एक पत्र अमेरिकियों के नाम लिखा है। दरअसल उन्होंने इसमें इस बात पर दुख जताया है कि किस तरह अमेरिकी लोगों के हितों पर विदेशी लोग ‘डाका’ डाल रहे हैं लेकिन इस पत्र में खास बात यह है कि उन्होंने भारत और चीन से आने वाले लोगों को लेकर ही काफी भला बुरा कहा है। दरअसल अमेरिका में इस बात पर बहस चल रही है कि किसी बच्चे को अमेरिका में जन्म लेते ही नागरिकता दी जानी चाहिए या नहीं। ट्रंप इस बात के सख्त विरोधी हैं और उनका तर्क है कि चीन और भारत के लोग इस हिसाब से ही यूएस पहुंचते हैं कि उनके बच्चे का जन्म वहां हो तो उसे नागरिकता मिल जाए और उसके बाद तो पूरे परिवार का आना आसान हो जाता है। ट्रंप ने कहा है कि यह सब जो नियम बने हैं वो तब के हैं जब न हवाई यात्राएं थीं और न ही मोबाइल या इंटरनेट जैसी सुविधाएं थीं लेकिन अब ये नियम बेकार हो चुके हैं। लंबी पोस्ट में ट्रंप ने बार बार भारत और चीन का जिक्र करते हुए यहां के लोगों को लैपटॉप के साथ आए लुटेरे कहा है। ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता देने वाले नियम को इसके विनाशकारी बताया है और कहा है कि वकीलों को सोरोस जैसों से फंड मिलता है और वो बुरे सांपों की तरह अदालतों में इसे लेकर बहस करते हैं जबकि यह मामला अमेरिकी नागरिकों को तय करना चाहिए या उनके चुने हुए राष्ट्रपति को। मुझसे अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा। निकम्मे वकीलों ने हमारा देश हमसे छीन लिया है। ट्रंप ने इस अधिकार के लिए लड़ रहे एसीएलयू संगठन को आपराधिक संगठन बताते हुए कहा कि वे हमेशा अपराधी का पक्ष लेते हैं, पुलिस का नहीं; अपराधी का पक्ष लेते हैं, पीड़ित का नहीं; अवैध अप्रवासी का पक्ष लेते हैं, कानूनी नागरिक का नहीं।