April 24, 2026
देश दुनिया

Madhav Khattar को पुलिस ने सेंट फ्रांसिस पर टिप्पणी के मामले में पकड़ा

गोवा के वास्को में खट्‌टर ने दावा किया था कि सेंट फ्रांसिस धर्मांतरण न करने वालों को जिंदा जलवा देने की हद तक क्रूर थे

गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर टिप्पणी करते हुए जिस माधव खट्‌टर ने धर्मांतरण कराने वाला बताया था, उसे पुलिस ने उत्तराखंड से पकड़ लिया है। गोवा के वास्को में माधव ने यह टिप्पणी की तो कांग्रेस ने इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी थी। खट्‌टर ने दावा किया था कि जेवियर हिंदुओं से नफरत करता था और उसने ऐसे कानून गोवा में लागू कराए जिससेबिना धर्मांतरण किए हिंदुओं का जीना दूभर हो गया क्योंकि धर्म न बदलने वालों को जिंदा जलवाने की हद तक चला जाता था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खट्‌टर को पकड़ तो लिया है लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई सेंट फ्रांसिस जेवियर को लेकर खट्‌टर ने कोई झूठ बोला या कि वाकई ऐसा हुआ था। चूंकि खट्‌टर ने ये सारी बातें किसी रेफरेंस से और किसी रेफरेंस में ही कही होंगी तो पुलिस को यह भी साबित करना होगा कि किस तरह खट्‌टर ने कानून का उल्लंघन किया है लेकिन यदि खट्‌टर ने अपने कहे के पक्ष में सबूत रख दिए तो पुलिसिया कार्रवाई का क्या होगा यह बात भी मायने रखती है। धर्मांतरण कराने आए विदेशियों का लेखा जोखा तो अब तक यही बताता है कि ऐसा कुछ करने से उन्हें परहेज नहीं रहा। ऐसे में खट्‌टर का मामला देश भर की निगाहों में है कि इसमें क्या तथ्य निकल कर सामने आते हैं।