April 18, 2026
वर्ल्ड

Hormuz Straight सभी के लिए खुला, ईरान की घोषणा, ट्रंप ने कहा थैंक्स

विदेशमंत्री अराघची ने यह घोषणा तब कि जबकि लेबनान में युद्ध विराम पर सहमति बन गई

ईरान युद्ध शुरु होने से लेकर अब तक दुनिया के व्यापार को प्रभावित करने वो होर्मुज स्ट्रेट को आज खोल देने की घोषणा ईरान की तरफ से कर दी गई। 48 दिनों से होर्मुज से बड़ी संख्या में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। ईरान की तरफ से विदेशमंत्री अराघची ने घोषणा की कि जब तक युद्ध विराम जारी है तब तक वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही पूरी तरह से और सभी के लिए खुली रहेगी। लेबनान में सीजफायर के बाद ईरान ने यह कदम उठाया गया है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान में सीजफायर समझौते के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह खोल दिया गया है। सभी व्यापारिक जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का निर्णय ईरान पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन द्वारा तय है। ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी देते हुए ईरान को धन्यवाद कहा है। उधर अमेरिकी संसद में ईरान के खिलाफ युद्ध में ट्रंप को समर्थन दे दिया है हालांकि ट्रंप के इस कदम के विरोध और समर्थन के बीच महज एक वोट का ही फासला रहा, जहां ट्रंप के समर्थन में 214 वोट आए वहीं विरोध में 213 वोट पड़े।