September 10, 2026
देश दुनिया

Rahul Gandhi नागरिकता मामले में पहले निर्णय उसके बाद नोटिस

अदालत को निर्णय देने के बाद याद आया कि राहुल को नोटिस भी दिया जाना था

राहुल मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कल आदेश दिया लेकिन आज कहा अब 20 को सुनवाई
नागरिकता के मामले में राहुल गांधी को कल जितना बड़ा झटका लगा आज उतनी ही राहत भी मिल गई. इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ ने याचिकाकर्ता विघ्नेश शिशिर की याचिका पर कल सुनवाई करते हुए राहुल पर एफआईआर करने के आदेश दिए थे लेकिन आज उसी अदालत ने कहा कि हम पहले राहुल को नोटिस दे रहे हैं और उसके बाद 20 तारीख को सुनवाई को जाएगी। विघ्नेश ने दलील दी थी कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। इन्हीं दलीलों के आधार पर कोर्ट ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली में कोतवाली पुलिस थाने को निर्देशित किया कि एफआईआर दर्ज की जाए। अब उसी अदालत ने कहा कि इसकी बीस अप्रैल को सुनवाई की जाएगी।