March 23, 2026
वर्ल्ड

Iran-Israel में परमाणु ठिकाने ही बन रहे निशाना

ईरान के नतांज पर हमले के जवाब में इजराइल के दो ठिकानों पर हुआ हमला

ईरान ने इजराइल में उन जगहों पर हमला किया है जो परमाणु ठिकाने हैं। डिमोना और अराद नाम के इन शहरों में हुए हमलों में लगभग सौ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है जबकि इन हमलों में परमाणु संयंत्रों को कितना नुकसान पहुंचा है इस बात की जांच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) कर रही है। ईरान के हमले की जद में आया डिमोना लिटिल इंडिया भी कहा जाता है यानी यहां कई भारतीय रहते हैं। इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि हम दुश्मन के हर मोर्चे पर हमला जारी रखेंगे। यह पहला मौका है जब ईरान ने परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया है और एक दिन पहले ही उसने चार हजार किलोमीटर की मिसाइल भी दागी थीं जिससे उसके इरादे साफ हो गए हैं कि वह अपनी तबाही की चिंता किए बिना चौतरफा हमलों पर ही पूरा ध्यान दे रहा है। इससे पहले इजराइल और अमेरिका ने ईरान के नतांज परमाणु ठिकाने पर हमले किए थे जिसे लेकर ईरान ने कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सुरक्षित है और हमलों का उस पर कोई असर नहीं हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच टकराव अब सीधे परमाणु ठिकानों पवर हो रहा है जबकि डिएगो गार्सिया की तरफ मिसाइन भेज कर ईरान ने अमेरिका को भी संदेश दे दिया है कि बेहद कम बचे नेृतत्व के साथ भी उसके लिए खतरा कम नहीं हुआ है। अब तक इस बात को लेकर ही दुनिया राहत की सांस ले सकती है कि ईरान के नतांज से लेकर इजराइल के इन दो ठिकानों में से कहीं भी परमाणु संयंत्र लीक नहीं हुए हैं और रेडिएशन स्तर भी बढ़ा हुआ नहीं मिला है लेकिन हालात ऐसे ही बने रहे तो दुनियाभर के लिए यह बड़ा खतरा होगा।