March 14, 2026
Film

Sanoj Mishra ने कहा मोनालिसा की शादी लव जिहाद

सनोज मिश्रा ने ही मोनालिसा को लेकर पहली बार फिल्म बनाने का इरादा सामने रखा था

कुंभ में माला बेचते हुए मशहूर हुई मोनालिसा ने फरमान खान के साथ गृहस्थी बसा ली है, अब हालत ये है कि उनके पिता कह रहे हैं कि उनकी बेटी वल जिहाद का शिकार हो गई है और केरल पुलिस उनकी मदद करने को तैयार नहीं है। इस बीच मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने का सबसे पहले विचार लाने वाले सनोज मिश्रा ने एक लंबी पोस्ट लिखते हुए बताया है कि कैसे मोनालिसा का यूं फरमान के साथ जाना उनके लिए निजी हार की तरह है। निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर सनोज मिश्रा ने पोस्ट में कहा है कि यह मोनालिसा की बगावत नहीं है बल्कि लव जिहाद है। सनोज का कहना है कि वे तो मोनालिसा को गंगा की तरह पवित्र मानते रहे लेकिन उनके आसपास के ही कुछ लोगों ने दलाली शुरु कर दी और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाकर जेल तक भेज दिया गया। सनोज कहते हैं कि जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया वो मोनालिसा के मैनेजर बन गए और पैसों का लालच देकर मोनालिसा को गलत दिशा में ले गए जो एक साजिश का हिस्सा है। सनोज ने यह भी कहा है कि उन्हें हत्या की धमकियां मिल रही हैं क्योंकि कुछ कट्टरपंथी संगठन इस पूरे मामले के पीछे हैं।