March 9, 2026
देश दुनिया

Big Boss 17 के प्रतिभागी डोभाल ने की आत्महत्या की थी कोशिश

पिछले दिनों दो बार ऐसी कोशिश कर चुके हें डोभाल, कार टकराते हुए स्पीड थी 150 के आसपास

बिगबॉस 17 के प्रतिभागी रहे अनुराग डोभाल की कार रेसिंग करते हुए हुई दुर्घटना के मामले में यह तथ्य सामने आया है कि दरअसल वे आत्महत्या की कोशिश कर रहे थे। डोभाल यूट्यबर और इन्फ्लुएंसर भी हैं और जिस समय वो यह कार दौड़ा रहे थे तब भी वो इंस्टाग्राम पर लाइव था। अब तक यह माना जा रहा था कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ लेकिन अब यह बात सामने आई है कि वो दरअसल सुसाइड अटैंप्ट कर रहे थे। जब उन्होंने यह रेस शुरु की तो भी उन्होंने इसे फाइनल रेस बताया था जबकि डिवाइडर से टकराने से पहले भी उन्होंने जो कुछ कहा उसका साफ इशारा है कि वो आत्महतया करना चाहते थे। इससे पहले भी उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो को आखिरी वीडियो बताते हुए अपने द्वारा झेले जा रहे मानसिक तनावों के बारे में अपने फॉलोअर्स को बताया था। डोभाल ने अपने परिवार के कुछ लोगों द्वारा उनकी दूसरे समाज में की गई शादी के विरोध की बात भी बताई थी और यह भी पता चला है कि उनके पिता ने उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया है। डोभाल वीडियोग्राफर, इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर होने के साथ साथ बिग बॉस में भी शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि तनाव के चलते उन्होंने पिछले दिनों दो बार आत्महत्या की कोशिश की है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जब उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराई तब उसकी स्पीड 150 किलोमीटर के आसपास तक पहुंच गई थी। ऑनलाइन यूके07 राइडर के नाम से पहचाने जाने वाले डोभाल पहले भी ऐसे स्टंट कर चुके हैं।