February 11, 2026
Business Trends

Adani ब्राजीली कंपनी के साथ रीजनल जेट बनाने की तैयारी में

भारत में पहली बार बनेगा, ब्राजीली कंपनी से साझेदारी
अडानी ग्रुप और ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर ने साझेदारी में ‘रीजनल जेट’ विमानों का निर्माण किया जाएगा। कमर्शियल विमान असेंबली लाइन वाले चुनिंदा देशों में भारत इस कदम के साथ शामिल हो जाएगा। एम्ब्रेयर के 70 से 146 यात्रियों के लिए छोटे और मध्यम दूरी वाले विमानों को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। इस साझेदारी से भारत में तकनीकी विशेषज्ञता, उत्पादन नेटवर्क और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। अडानी एयरोस्पेस ने ब्राजील में एम्ब्रेयर के साथ जो एमओयू बनाया उसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है। विमान निर्माण की जगह, निवेश और उत्पादन शुरू होने का समय इसी महीने हैदराबाद एयर शो में घोषित किया जाएगा। भारत की एयरलाइंस ने 1800 से ज्यादा विमानों का ऑर्डर अभी प्लेन बना रही कंपनियों को दिया है। ऐसे में यदि भारत में विमानों की असेंबली शुरू होती है, तो यह एयरबस और बोइंग जैसे बड़े वैश्विक निर्माताओं को भी भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। विश्लेषकों का कहना है कि इस साझेदारी से भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी।