June 15, 2026
वर्ल्ड

Begam Khalida नहीं रहीं, लंबे समय से बीमार थीं

भारत में ही जन्मीं थीं लेकिन भारत से दुश्मनी खूब निभाई

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।11 दिसंबर से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं और आखिर सोमवार को उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कतर से उन्हें लंदन ले जाने के लिए विशेष विमान तैयार था लेकिन मेडिकल बोर्ड ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए एयरलिफ्ट की अनुमति नहीं दी। खालिदा जिया ने दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद संभाला, पहली बार 1991 से 1996 तक और दूसरी बार 2001 से 2006 तक। वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। 1991 के आम चुनाव में खालिदा जिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि 1996 में तीव्र विरोध प्रदर्शनों के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। बाद में 1999 में उनकी पार्टी ने चार दलों का गठबंधन के साथ सत्ता में वापसी की। वो अलग अलग तीन देशों की नागरिक रहीं।