February 12, 2026
वर्ल्ड

Pakistan इमरान ने कहा चुनाव फिर नहीं हुए तो भूख हड़ताल

भूख हड़ताल पर जाएंगे जेल में बंद इमरान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में 31 साल की सजा काट रहे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान में नए सिरे से चुनाव कराए जाने की जरुरत है क्योंकि सभी जानते हैं कि इस साल हुए पाकिस्ताानी चुनाच अब तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी हैं. इमरान का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे जेल में भूख हड़ताल पर जाने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं और यह संभव है कि उनकी पहल पर हर शहर में ऐसी भूख हड़ताल होगी ताकि सरकार हमारी मांगें माने. दरअसल इमरान को अगस्त 2023 में तोशाखाना मामले में अमानत में खयानत के मामले में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उन्हें इस मामले में कार्ट ने बरी कर दिया लेकिन वे अब भी दूसरे कई मामलों को लेकर जेल में हें और तीन मामलों में ही उनकी सजा 31 साल तक की है. यही नहीं उनकी पत्नी बुशरा भी अदालती मामलों का सामना कर रही हैं और इन दोनों के निकाह को भी गैरकानूनी करार दे दिया गया है लेकिन इमरान का कहना है कि वे एक साल से जेल में हैं और कभी सरकार के सामने नहीं झुके हैं और न ही वे आगे सरकार के दमन के सामने घुटने टेकेंगे. इमरान ने यह घोषणा नहीं की है कि वे भूख हड़ताल पर कब से जाने वाले हैं.