October 17, 2026
Film

Emergency लगने की तारीख 6 सितंबर होगी, पोस्टर रिलीज

25 जून को संसद में और पक्ष विपक्ष के बीच इमरजेंसी को लेकर काफी बहसें हुईं क्योंकि 25 जून 1975 को ही देश में इमरजेंसी लगी थी अब कंगना रनौत इस मुद्दे पर जो फिल्म ला रही हैं वह भी 25 जून को खासी चर्चा में रही क्योंकि इसकी रिलीज डेट बता दी गई है. इस फिल्म को कंगना ने 6 सितंबर 2024 को रिलीज करना तय किया है. इसमें कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रूप में नजर आने वाली हैं और यह फिल्म देश में गली इमरजेंसी के समय की घटनाओं को लेकर ही है. इन्हीं लोकसभा चुनाव में मंडी क्षेत्र से जीत कर आईं अभिनेत्री कंगना रनौत इस फिल्म की न सिर्फ प्रोड्यूसर हैं बल्कि डायरेक्शन भी उन्हीं का है और इस फिल्म की कहानी भी कंगना ने स्वयं लिखी है जिसकी पटकथा रितेश शाह की है. यानी कंगना इस फिल्में में पूरी तरह इनवॉल्व रही हैं और उन्होंने इसके निर्माण में अभिनय से लेकर निर्मातजा निर्देशक और लेखक तक की भमिका निभाई है.कंगना के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी भूमिकाएं निभा रहे हैं.