October 17, 2026
Film

Sonakshi-jaheer: शत्रु कह रहे ‘खुश हूं’ लेकिन नाराजी दिख रही है

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने निकाह के न्यौते बांटने शुरु कर दिए हैं और 23 जून को आने वालों को ड्रेस कोड तक बता दिए गए हैं लेकिन तृणमूल से चुनाव जीतकर ज्यादा समय कोलकाता में ही गुजार रहे शत्रुघ्न सिन्हा प्रेस को दिए गए जवाबों से दिखा रहे हैं कि वे न निकाह से खुश हैं और न सोनाक्षी के व्यवहार से. हालांकि वे कह रहे हैं कि बच्चों को अपना साथी चुनने का अधिकार है और वे खुश हैं लेकिन वाकई वे खुश हैं ऐसा कम से कम देखने में तो नहीं आ रहा. सोनाक्षी के भाई ने भी इस मासमले में कोई ज्यादा बेहतर प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन शत्रु के तेवर तो यही कह रहे हें कि जो कुछ हो रहा है उसमें उनकी रजामंदी शामिल नहीं है. सोनाक्षी अपने कुछ साल से चल रही जहीर इकबाल से दोस्ती को अब मियां बीवी के रिश्ते में तब्दील करने जा रही हैं लेकिन शत्रु ने इस पर खुशी जाहिर करने के बजाए यही कहा कि देखेंगे. उधर सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी के नए बयान ने भी इसी बात की तस्दीक की है कि सिन्हा परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सोनाक्षी के सिन्हा से सोनाक्षी इकबाल होने पर शत्रु खेमा नाराज है.पहलाज ने कहा है कि सोना मेरी भांजी है इसलिए मैं तो रस्मों में जरुर शामिल रहूंगा, इसका मतलब यही हे कि उन्हें पता है इस निकाह से कुछ परिवारजन दूर रहने वाले हैं और वे उन्हीं की तरफ इशारा कर रहे हैं कि वे लोग भले न आएं में तो पहुंच जाऊंगा. शत्रु से जब जब मीडिया इस बारे में सवाल करती है वे गोल गोल उत्तर देते हें या अपनी व्यस्तता का हवाला दे देते हैं. यूं भी वे मुंबई में सोनाक्षी की शादी की तैयारियों में शामिल नहीं रहे क्योंकि पहले तो चुनाव की वजह से वे व्यस्त रहे और अब उन्हें पार्टी के काम के चलते ममता दीदी से बार बार मिलते रहने के लिए कोलकात में ज्यदा समय रहना होता है या अपने लोकसभा क्षेत्र में जाना होता है.