March 29, 2026
Film

Modi मंत्रिमंडल से पहला इस्तीफा केरल के एकमात्र सांसद Suresh Gopi का होगा

केरल के त्रिशूर से सांसद बने सुरेश गोपी भाजपा के लिए कई खुशियां लाए हैं क्योंकि केरल में उन्होंने भाजपा का खाता खोल दिया है और इस जीत के मायने इस बात से भी समझे जा सकते हैं कि सुरेश गोपी को मोदी ने मंत्री पद की शपथ दिला दी हालांकि वे केबिनेट में नही हैं लेकिन गोपी ने मंत्री बनने के तुरंत बाद ही यह कह दिया है कि वे तो मंत्री पद से मुक्त होे की सोच रहे हैं. दरअसल गोपी ने इतनी फिल्में साइन कर रखी हैं कि उनके लिए मंत्री के दायित्व के लिए समय निकालना मुश्किल होगा और मोदी जैसे पीएम तो मंत्रियों को पहले ही काम के मामले में बहुत अलर्ट रहने का निर्देश देते रहते हैं. ऐसे में सुरेश गोपी ने पार्टी का मान तो मंत्री बनकर रख लिया है लेकिन बहुत संभावना है कि वे इसके लिए अपनी असमर्थता जता दें और यदि अनुमति मिल गई तो मोदी के तीसरे कार्यकाल से इस्तीफा देने वाले वो पहले मंत्री हो सकते हैं.हालांकि लगातार आ रहे फोन कॉल्स के बाद गोपी ने कहा है कि वे अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और जल्द ही वे किसी निर्णय पर पहुंचेंगे लेकिन उन्होंने दोहराया कि वे त्रिशूर के सांसद का दायित्व तो उठाना चाहते हैं लेकिन इसके बाद उनकी प्राथमिकता अपनी साइन की हुई फिल्मों को पूरा करना होगा और यदि वे इस कारण मंत्री पद से न्याय नहीं कर पाए तो भी उन्हें दुख होगा.