February 16, 2026
वर्ल्ड

France: राष्ट्रपति मैक्रों ने अचानक भंग की संसद, 30 जून को फ्रांस में चुनाव कराने का एलान

फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुअल मैक्रों ने अचानक संसद भंग कर सभी को चौंका दिया है, हालांकि उनकी पार्टी जिस तरह यूरोपियन चुनावों में बुरी तरह पिछड रही थी उसके बाद ही लग रहा था कि वे कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं लेकिन जिस अंदाज में मैक्रों ने संसद भंग की है वह अप्रत्याशित था.मैरिन ली पैन औार जॉर्डन बर्डेल वगैरह ने जिस तरह से लोगों के बीच लोकप्रिय हुई है उसके चलते मैक्रों दबाव में हैं और हालिया चुनावों में उनकी पार्टी की बुरी गत के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया कि अब चुनाव कराने होंगे, फ्रांस में अब निचले सदन के पहले दौर के चुनाव 30 जून को होंगे जबकि दूसरे दौर में 7 जुलाई को वोट डाले जाएंगे. यूरोपीय संघ के चुनाव में दक्षिणपंथी दलों ने मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन को बुरी तरह हराया है, जिसके बाद मैक्रों ने भी माना कि यूरोपीय संघ के चुनावों का परिणाम, यूरोप की रक्षा के लिहाज से अच्छा नहीं है लेकिन उन पर दबाव लगातार बढ़ रहा था और इसी के चलते उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी पार्टियां महाद्वीप में हर जगह प्रगति कर रही हैं, इस स्थिति से मैं खुद को असहज महसूस करता हूं इसलिए में जनता को विकल्प देना चाहता हूं.