June 29, 2026
और भी

Tuesday Remedies : मंगलवार के उपाय भाग्य को चमका देंगे

मंगलवार का दिन बजरंग बली और मंगल देवता का दिन है। चमत्कारिक उपाय आज के दिन आजमाएं फिर देखिए सेहत, सुंदरता, धन और सफलता कैसे भाग कर आपके पास आती है..। मंगलवार के उपाय

Tuesday Remedies

हनुमान मंदिर में ध्वज को पीली हल्दी के साथ चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करें।

मंगलवार को नीम की पूजा और दातुन करने से मंगल दोष समाप्त होता है।

हनुमानजी को इस दिन लाल चंदन के साथ चमेली के तेल में मिश्रित सिंदूर लगाएं। सेहत का शुभ वरदान मिलेगा।

-बहते पानी में रेवाड़ियां प्रवाहित कर सकते हैं. मीठा फल, मिठाई, मसूर व सौंफ का दान करें। सुंदरता के लिए यह उपाय बेहतर है।

– मीठी रोटी लाल कुत्ते या लाल गाय को खिलाएं। सफलता चाहिए तो इसे जरूर आजमाइए।

– ऋण से राहत शर्तिया मिलेगी बस मंगलवार को बरगद के पत्ते पर आटे के 5 दीपक बनाकर रखें और उन्हें हनुमानजी मंदिर में जलाएं।

नोट : यह जानकारी हमारे एस्ट्रो एक्स्पर्ट ने एकत्र की है.पाठक स्वविवेक से विश्वास करें।