October 17, 2026
देश दुनिया

BPSC परीक्षा को लेकर पटना की सड़कों पर हंगामा

साथ देने पहुंचे खान सर भी पुलिस थाने पर बैठा लिए गए

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर पटना में जमकर बवाल होता रहा, छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया और इस हंगामे के बीच हालात ये हो गए कि खान सर को भी पुलिस को हिरासत में लेना पउ़ गया क्योंकि वो छात्रों के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे थे. दरअसल परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों को संशय था और इसी के चलते बीपीएससी लगातार सफाई भी जारी करती रही लेकिन छात्रों का परीक्षा व्यवस्था को लेकर गुस्सा सुलगता रहा और आखिर वह बड़े प्रदर्शन के रुप में सामने आया. छात्र विरोध करने बीपीएससी ऑफिस की तरफ पहुंच रहे थेतो पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

पुलिस के खिलाफ छात्रों का गुस्सा बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया. सड़क पर पीटे जाने के बाद छात्रों को खान सर का साथ मिला हालांकि प्रदर्शन में पहुंचे खान सर को भी बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर लगभग ड़ेढ़ घंटे गर्दनीबाग थाने में बैठाया, बाद में उन्ल्हें छोड़ भी दिया गया. अब बीपीएससी अध्यक्ष ने फिर सफाई दी है कि छात्र भ्रमित न हों. बीपीएससी का कहना है कि कुछ कोचिंग संचालकों ने जानबूझकर छात्रों को उकसाया.