February 11, 2026
Latest Newsविदेश

हमास के रॉकेट से ही अस्पताल ध्वस्त हुआ- इसराइल

गाज़ा के अस्पताल में हुए हमले और उसमें हुई मौतों की संख्या पर भी हमास और इसराइल आमने सामने हो गये हैं, बिडेन के तेल अवीव पहुँचने से पहले ही इस बात पर हमास और इसराइल सरकार ने परस्पर विरोधी दावे करते हुए ग़ाज़ा के अस्पताल के लिए एक दूसरे को दोषी बताया है. इसराइल की तरफ से कहा गया है कि हमास जो रॉकेट चलाना चाहता था उससे ही अस्पताल में मौतें हुई हैं जबकि हमास इसे इसराइल के हमले का नतीजा बता रहा है