Twisha Sharma मामले में जेल प्रशासन की सफाई- गिरिबाला को विशेष सुविधाएं नहीं
जज रहते हुए गिरिबाला ने जिन लोगों को सजा सुनाई थी उनमें से कई भोपाल जेल में ही इसलिए सतर्कता ज्यादा रखी जा रही
हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा के मामले में ट्विशा की सास और पति को जेल में विशेष सुविधाएं मिलने की बात अब जेल प्रशासन खारिज कर रहा है। दरअसल जेल प्रशासन का कहना है कि ट्विशा की सास गिरिबाला को कोई अलग से सुविधाएं नहीं दी गई हैं बल्कि उन्हें बुजुर्गों के लिए तय बैरक में ही रखा गया है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध इसलिए करने पड़े हैं क्योंकि भोपाल जेल में कई ऐसे कैदी हैं जो गिरिबाला की सुनाई सजा के ही तहत जेल में हैं और ऐसे में गिरिबाला को खतरा हो सकता है। वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोपों को नकारते हुए जेल मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि जेल नियमों के साथ ही इस मामले में कोर्ट के कुछ अतिरिक्त निर्देशों के तहत ही गिरिबाला और समर्थ को रखा गया है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है और इस मामले में गिरिबाला और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरिबाला सिंह को महिला विंग में सुरक्षा और कोर्ट के निर्देशों के आधार पर रखा गया है। जेल प्रशासन का कहना है कि जिन 29 लोगों को गिरिबाला सिंह ने जज बतौर सजा सुनाई थी, वे भी इसी जेल में बंद हैं।
