Psyshe Mission का साइकी यान मंगल की तस्वीरें लेता हुआ आगे बढ़ गया
2023 में भेजे गए इस यान ने मंगल के करीब तक पहुंचकर अपना आधा सफर पूरा किया जबकि साइकी क्षुद्रग्रह पर यह 2029 में पहुंचेगा
नासा का भेजा गया साइकी स्पेसक्राफ्ट ऐसा पहला इंसान का भेजा यान बन गया है जिसने अपने अगले गंतव्य तब जाते जाते मंगल ग्रह की सबसे करीब से फोटोज ली हैं। दरअसल साइकी का नाम एक क्षुद्र ग्रह पर रखा गया है जो मंगल से भी आगे है और इस यान को वहीं के लिए छोड़ा गया है। नासा के अनुसार इस यान को 2023 में छोड़ा गया था और यह साइकी तक 2029 में पहुंच सकेगा जबकि अभी जब इसने मंगल की तस्वीरें बेहद करीब से लीं तब इसकी गति 19848 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी और यह मंगल की फोटोज लेने 4500 से भी कम की दूरी पर पर पहुंच गया था। मंगल ग्रह को क्लिक करते हुए यह अपने अगले गंतव्य यानी साइकी की ओर बढ़ गया। अक्टूबर 2023 में भेजे गए इस यान को 2.2 अरब मील की यात्रा करनी है यानी छह साल चलने के अपने मिशन में से आधा सफर कर चुका है जबकि अभी इतना ही वक्त इसे और पहुंचने में लगना है। एक छोटी वैन जितना बड़ा यह यान साइकी ग्रह पर पहुंचकर भी रुकने वाला नहीं है बल्कि इसके बाद यह 26 महीनों तक उसकी परिक्रमा करेगा। माना जा रहा है कि 2031 में कहीं जाकर यह यान अपना मिशन खत्म करेगा। साइकी ग्रह के बारे में माना जाता है कि यह लोहा, निकल, सोना और कीमती धातुओं का भंडार है और यहां पर मौजूद खनिज की कीमत कई कई करोड़ डॉलर की है, एक मोटे अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया की जीडीपी से भी अस्सी गुना ज्यादा का तो इस ग्रह पर कीमती धतुओं का ही भंडार है।
