May 23, 2026
वर्ल्ड

Cuba के पूर्व राष्ट्रपति राउल हैं अब ट्रंप के निशाने पर

फिदेन कास्त्रो के छोटे भाई हैं राउल कास्त्रो जिन पर अमेरिका ने अमेरिकी नागरिकों की हत्या के आरोप लगाए हैं

अमेरिका ने जिस तरह से क्यूबा के 94 साल के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या का मामला दर्ज किया उससे अटकलें तेज हैं कि ट्रंप क्यूबा की सरकार भी बदलना चाहते हैं और वेनेजुएला की तरह ही वहां अपना सिक्का चलाना चाहते हैं. राउल कास्त्रो अपने बड़े भाई फिदेल कास्त्रो की ही तरह क्यूबा की राजनीति में काफी प्रभाव रखते हैं. अमेरिका ने उन पर नए सिरे से उस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है जो घटना 1996 की है। फिदेल ने ही 1959 में क्यूबा की कम्युनिस्ट क्रांति का नेतृत्व किया था और अमेरिका के सामने काफी लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने क्यूबा में अपनी सत्ता चलाई थी, हालांकि वो हमेशा अमेरिका की आंख की किरकिरी बने रहे। अमेरिका ने राउल को लेकर कहा है कि वे अपनी मर्जी से या किसी दूसरे तरीके से यहां आएंगे और जेल जाएंगे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के पीछे भी बड़ी वजह यह थी कि क्यूबा और वेनेजुएला मिलकर काम कर रहे थे। क्यूबा की अर्थव्यवस्था तेल प्रतिबंधों के चलते गंभीर संकट में है।