September 19, 2026
देश दुनिया

Supreme Court ने प्रशांत किशोर से कहा बताएं आपको कितने वोट मिले

प्रशांत किशोर की सुप्रीम कोर्ट की फटकार, याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को चुनौती देते हुए नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इंकार करते हुए कहा कि आप लोगों को जब जनता नकार देती है, तो आप लोकप्रियता के लिए अदालत आ जाते हैं। यह भी तो बताइये कि आपको कितने वोट हासिल हुए? अदालत ने कहा कि किसी राजनीतिक दल के कहने से बेवजह चुनाव रद्द नहीं माने जा सकते। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटें मिली थीं जबकि जन सुराज पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। इसके बाद जन सुराज पार्टी ने अदालत का रुख करते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की थी।
अदालत ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का फैसला सर्वोपरि है। चुनाव परिणामों को चुनौती देने के लिए ठोस कानूनी आधार होना जरुरी है लेकिन आप बेवजह यहां पहुंच जाते हैं।