April 16, 2026
देश दुनिया

Samrat Chaudhary ने शपथ ली, दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ बिहार की सत्ता संभाली

बिहार में शपथ के साथ सम्राट राज की शुरुआत, नीतिश ने मखाना की माला पहनाकर सौंपा पद
21 साल बिहार को संभालने वाले नीतिश कुमार काल का आज उस समय अंत हुआ जब भाजपा की तरफ से सम्राट चौधरी को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंच कर आशीर्वाद लिया। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्राट के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। बिहार में भाजपा को पहली बार मुख्यमंत्री पद तक पहुंच मिली है। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी भी मंत्री रह चुके हैं। भाजपा और एनडीए की विधायक दल की बैठक में सम्राट के नाम पर कल ही सर्वसम्मति बनी थी और शाम को ही लोकभवन में उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। नीतीश कुमार ने शपथग्रहण पर सम्राट को मखाना की माला पहनाकर पद सौंपा। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नीतीश कुमार, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे। बिहार की राजनीति में यह अपने किस्म का अलग ही बदलाव है।