April 15, 2026
देश दुनिया

Khera की मुश्किल बढ़ी, प्रियंका और कंचना पर भी केस

असम में झूठे आरोप लगा कर उलझे पवन खेड़ा तो नोएडा मामले में झूठ बोलकर फंसीं प्रियंका भारती और कंचना यादव

इंडी की तरफ से मीडिया में बोलने वाले तीन लोगों को झटका लगा है जहां कांग्रेस के पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना जाकर अग्रिम जमानत लेने के मामले में खरी खरी सुनाकर उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे पूछा कि आखिर उन्हें तेलंगाना में ही क्यों जमानत मांगनी पड़ी जबकि असम में जहां एफआईआर है वहां भी यह हो सकता था और असम से तेलंगाना के बीच चार अन्य राज्य भी थे, यहां तक कि वे जहां रहते हैं यानी दिल्ली में, वहां भी जाया जा सकता था। पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत पर असम सरकार ने आपत्ति लेते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उधर आरजेडी की दो प्रवक्ताओं नोएडा में सैलरी की माँग को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन में भड़की हिंसा को लेकर भड़काऊ पोस्ट करने पर प्रियंका भारती और कंचना यादव पर भड़काऊ और फर्जी पोस्ट करने के लिए केस हुआ है। इन दोनों ने एक पुराने वीडियो को नोएडा में चल रही तनातनी के बीच का वीडियो बताकर शेयर किया था। प्रदर्शनकारी को पीटते हुए दिखाए गए वीडियो का नोएडा से कोई संबंध नहीं है बल्कि यह एक मध्यप्रदेश के एक कस्बे का पुराना वीडियो था।। इसी आधार पर पुलिस ने प्रियंका भारती और कंचना यादव के साथ कुछ अन्य सोशल मीडिया यूजर्स पर भी केस दर्ज किया है।