Fire Accident के चलते दिल्ली में जिंदा जल गए 21 लोग
मालवीयनगर इलाके में एक रेस्टोरेंट/होटल में हुई दुर्घटना, अधिकांश हिस्सा अवैध तरीके से बना हुआ
दिल्ली के मालवीय नगर में हौजरानी के लेमन ग्रीन नाम की होटल और रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के चलते अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 39 लोग घायल हैं। दमकल विभाग जब तक आग वाली जगह तक पहुंचकर लोगों की जान बचाता तब तक कई लोग जिंदा जल चुके थे जिनमें से कई विदेशी हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। वीडियो से साफ है कि पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में है और इससे उठ रहे काले धुएं में दम घुटने से भी अंदर फंसे लोगों की मौत हुई। इस होटल के बारे में पता चला है कि यहां का अधिकांश हिस्सा अवैध तरीके से बना था और महज छह कमरों की अनुमति लेर 25 से ज्यादा कमरे बना दिए गए थे। आग से बचने के लिए बिल्डिंग से कूदकर भी जान बचाने की कोशिश में एक दो विदेशी बुरी तरह घायल हुए हैं। दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार अब आग को बुझा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। अस्पताल में भर्ती घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। सुबह 9 बजे दमकल विभाग को जैसे ही सूचना मिली उसने घटनास्थल पर आग बुझाने और रेस्क्यू के प्रयास किए लेकिन तब तक 20 जानें जा चुकी थीं।
