September 19, 2026
Film

Jacqueline पहुंचीं श्री श्री के आश्रम में

जैकलीन से पहले विक्रांत मेस्सी और हिना खान ने भी रविशंकर के इसी आश्रम में सुकून मिलने की बात कही थी

जैकलीन फर्नांडीज पिछले दिनों अचानक श्रीश्री रविशंकर के दर पर पहुंचीं और उनसे कहा कि मेरा दिल भर गया. पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशंस के बीच जैकलीन ने रविशंकर से जो मुलाकात की उसकी कई तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए धन्यवाद दिया. आश्रम में घुड़सवारी करने से लेकर गायों को दुलारने तक के बीच के वीडियो भी जैकलीन ने डाले हैं लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका दिल किन मायनों में भर गया है. दरअसल दिल भर आने की बात तब भी कही जाती है कि आप दुनियादारी से ऊब चुके हों और तब भी कही जा सकती है जब आपको बहुत आनंद आ गया हो.

वैसे सुकेश मामले में जैसे जैकलीन पिछले कुछ समय उलझी रहीं उसके चलते वाकई उलझनें स्वाभाविक हैं और ऐसे में आध्यात्मिक गुरु के साथ बैठकर शांति मिले तो उन्हें धन्यवाद तो बनता ही है. इसी संदर्भ में जैकलीन ने लिखा है कि गुरुदेव मार्गदर्शन और प्रकाश के लिए मैं आपकी ऋणी हूं..’ जैकलीन से पहले विक्रांत मैसी और हिना खान इसी आश्रम में पहुंच कर शांति मिलने की बात बता चुके हैं. जैकलीन इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में काम कर रही हैं जो लारा दत्ता, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी के साथ बन रही है.